सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- गोसाईगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महिलो आशापुर गांव में शुक्रवार को अग्निकांड की घटना में देर से पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश दमकल कर्मियों पर फूट पड़ा। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को दौड़ा कर पीट दिया। अग्निशमन दल टीम ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया है। शुक्रवार दोपहर को महिलो आशापुर गांव में आग लगने की घटना हुई थी, सूचना मिलने पर सुल्तानपुर से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर देर से पहुंची। टीम के मौके पर देर से पहुंचने पर पहले ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि आग बुझने पर पुलिसकर्मी दूसरी ओर चले गए, तभी कुछ लोग उग्र हो गए और दमकल कर्मियों की ओर दौड़ पड़े,और उनकी ...