फतेहपुर, मार्च 31 -- बिंदकी। दशकों से जर्जर अग्निशमन केंद्र की बदहाली के दिन बहुरने की उम्मीद जाग उठी है। शासन ने आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 13.13 करोड़ की धनराशि की परियोजना को स्वीकृति दी है। जिसके लिए प्रथम किस्त के रुप में 6.56 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की भी सहमति मिल चुकी है। अग्निशमन भवन निर्माण के लिए निर्धारित समय के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश दिए है। बिंदकी के कुंवरपुर रोड स्थित अग्निशमन केंद्र 1996 में स्थापित कराया गया था लेकिन आवासीय भवन, स्टॉफ, क्वार्टर समेत पर्याप्त सुविधाओं की दुश्वारियों से जूझता रहा है। भवन के जर्जर कक्ष अपनी बदहाली को बयां करती है। जिसके लिए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी शासन से मांग करते रहे है। इसी को देखते हुए अग्नि...