बिहारशरीफ, जून 12 -- चंडी अस्पताल के पास नहीं मिला फायर एनओसी चंडी, एक संवाददाता। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के पास फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद टीम ने अस्पताल में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन की टीम ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षणअग्निशामक उपकरणों की स्थिति निरीक्षण का नेतृत्व सब ऑफिसर शम्भू प्रसाद ने किया। उनके साथ अग्निकर्मी इरफान, दीपक कुमार और निक्की कुमारी भी शामिल रहीं। टीम ने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा भंडार, VIDYUT कक्ष, सीढ़ियों, निकास मार्गों तथा अग्निशामक उपकरणों की स्थिति की जांच की। साथ ही आग लगने की स्थिति में म...