अग्निशमन कार्यालयों में नशा नहीं करने की कर्मियों को दिलाई गई शपथ
गोपालगंज, अगस्त 19 -- गोपालगंज। राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिंदगी में कभी भी नशा नहीं करने संबंधित शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गोपालगंज व हथुआ अनुमंडल अग्निशमन कार्यालयों के अलावे थावे स्थित जिला अग्निशमन कार्यालय में भी आयोजित की गई थी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्त करना व युवाओं और अन्य लोगों के बीच इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी के आलोक में अग्निशमन मुख्यालय ने सभी अग्निशमन कार्यालयों, प्रशिक्षण केन्द्रों में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कराने व कर्मियों को नशा से दूर रहने व इसमें जन भागीदारी बढ़ाने को कहा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.