अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया, निज संवाददाता अग्निशमाल अररिया व फारबिसगंज के अग्निशमन कर्मियों को बुधवार को वायरलेस प्रशिक्षण में आधुनिक संचार तकनीकों, जैसे वायरलेस हेडसेट और रेडियो इंटीग्रेशन का उपयोग करना सिखाया गया।अररिया भीएचएफ (वेरी हाई फ्रिक्वेंशी) के ऑपरेटर सब इंस्पेक्टर उमाकांत सिंह ने अग्निशमन कर्मियों को प्रभावी ढंग से संवाद करने,रेडियो अनुशासन बनाए रखने और आपात स्थिति में स्पष्ट जानकारी देने की जानकारी दी।वहीं वायरलेस हेडसेट, पोर्टेबल रेडियो और अन्य संचार उपकरणों के उपयोग में दक्षता हासिल करने जो शोर भरे माहौल में भी काम कर सके आदि की जानकारी दी। इसके अलावा भीएचएफ सेट,हैंड हेल्ड सेट के सफल संचालन, बैटरी रख रखाव की जानकारी दी।इस प्रशिक्षण में सब ऑफिसर दीनानाथ प्रसाद, प्रधान अग्निक चंदन शर्मा, अग्निक चालक मृत्युंजय कुमार, अग्निक न...