गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अग्निशमन कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को उन्होंने मुख्य मार्गों पर हरियाणा सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नगर निगम के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय परिसर में कर्मचारी एकत्रित हुए। यह भी पढ़ें- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शनकर्मचारी नेताओं की मांगें कर्मचारी नेता बसंत कुमार, सुशीला देवी, राजेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार तक मांगों का समाधान नहीं होता है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि उनकी मांग है कि सफाई सीवर के काम से ठेका समाप्त किया जाए। ठेके में लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन को तीस हजार किया जाए। रिक्त पदों को भरा जाए...