कटिहार, जून 13 -- कटिहार। वरीय संवाददाता मुजफ्फरपुर अगलगी कांड के बाद से जिला अग्निश्मन विभाग की टीम नियमित ऑडिट करवा रही है। इसी कड़ी में अब तक 31 होटल और 79 अस्पताल का सर्वे किया गया। जिसमें पाया गया कि 13 अस्पताल और 24 होटल में अग्निश्मन यंत्र तक मौजूद नहीं है। ऐसे अस्पताल व होटल संचालकों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही सात दिनों की मोहलत दी गयी है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि जिले भर में सर्वे का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- विशेष जांच एवं अग्नि अंकेक्षण अभियान जारी, कई पर गिर सकती है गाजअस्पतालों की जांच अग्निशमन विभाग द्वारा जारी दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार अस्पतालों की जांच में कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र, फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों की कमी सामने आई। विभाग ने अधिकांश अस्पतालों को स्व-घोषणा प...