अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में गुरुवार को फर्स्ट रिस्पॉन्स कार्यक्रम हुआ। अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र की ओर से एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं को आपदा व अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया पर जानकारी दी गई। अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक बचाव, सुरक्षित रेस्पॉन्स के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...