मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर। शांति सेना मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में अग्निवीर एवं बिहार पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को रविवार को सम्मानित किया गया। इनमें अग्निवीर के 14 व बिहार पुलिस के 72 अभ्यर्थी शामिल हैं। शांति सेना के अध्यक्ष सोनू सरकार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि युवाओं की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि मेयर निर्मला साहू ने कहा कि आज के युवा यदि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यह भी पढ़ें- अग्निवीर व बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान यह भी पढ़ें- पुलिस होमगार्ड एवं अग्नि वीर के 42 चयनित अभ्यर्थियों को विधायक ने किया सम्मानित यह भी पढ़ें- खाकी का ...