आगरा, अप्रैल 5 -- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के तहत रविवार को झांसी, ललितपुर और जालौन के छह सौ युवाओं ने जनरल ड्यूटी (जीडी) पद के लिए दौड़ लगाई। सफल अभ्यर्थियों को सोमवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक चल रही भर्ती रैली में सैकड़ों युवा भाग ले रहे हैं। जीडी पद के लिए अभ्यर्थी शनिवार शाम से ही जुटने लगे थे। देर रात दस्तावेज परीक्षण के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सेना भर्ती कार्यालय ने आठ सौ युवाओं को बुलाया था, जिनमें से छह सौ ने उपस्थिति दर्ज कराई।सुबह करीब पांच बजे समूहवार दौड़ शुरू हुई। इसके बाद जंप, बैलेंसिंग और बीम समेत अन्य शारीरिक परीक्षण हुए। भर्ती अधिकारी कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि युवाओं में अग्निवीर बनने का जुनून साफ दिखाई दे रहा है। खराब मौसम के बावजूद उनके उत्साह में कमी नह...