कौशाम्बी, जुलाई 20 -- काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने विद्यार्थियों को अग्निवीर योजना की जानकारी देते हुए भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। वायु सेना मनौरी के वारंट ऑफिसर अजय सिंह ने चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता, प्रशिक्षण, सेवा अवधि और भविष्य में मिलने वाले अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, शारीरिक फिटनेस और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अग्निवीर योजना से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका वारंट ऑफिसर ने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। उन्होंने युवाओं से देश सेवा को सर्वोच...