देहरादून, फरवरी 24 -- फोटो. -कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग राम रतन नेगी ने मसूरी में पत्रकारों से वार्ता की -अग्निवीर में न शहीद का दर्जा मिलेगा, ना पेंशन और ना ही ग्रेच्युटी मिलेगी, इसलिए अग्निवीर बंद हो: पूर्व विधायक मसूरी, वरिष्ठ संवाददात। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने भारत सरकार की अग्निवीर योजना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं की भावना व भविष्य के साथ खिलवाड़ है, वहीं सैनिक शक्ति व परंपराओं के साथ देश की सुरक्षा के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश सेवा के लिए तत्पर है लेकिन इस योजना से उनका मनोबल कम हुआ है। कहा कि चार साल की नौकरी से सैनिक परंपरा पर आघात है। मंगलवार को मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व ...