अग्निवीर योजना और साइबर सुरक्षा पर एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक
रुडकी, जुलाई 13 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से क्वांटम विश्वविद्यालय मंडावर में आयोजित शिविर में कैडेटों को अग्निवीर योजना और साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता 51 आर्टिलरी के कप्तान स्वप्निल जैन ने कैडेटों को अग्निवीर योजना की भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण, सेवा अवधि और भविष्य में मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में सेवा करना युवाओं के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि एनसीसी का प्रशिक्षण सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करियर बनाने की मजबूत नींव तैयार करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.