अग्निवीर में राजापाकर के युवक के चयन पर हर्ष
हाजीपुर, जून 2 -- राजापाकर,संवाद सूत्र दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर में अग्निवीर योजना के तहत आयोजित पासिंग आउट परेड में राजापाकर के युवाओं का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बिहार रेजिमेंट के 1025 अग्निवीरों के 7वें बैच में राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी विजय पासवान एवं अमला देवी के पुत्र रौशन कुमार ने भी सफलतापूर्वक अपना 24 सप्ताह का कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया और भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए रौशन के माता-पिता भी मुख्य समारोह में शामिल हुए थे। जहां सेना द्वारा उन्हें सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में गौरव पदक प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- अग्निवीर में राजापाकर के युवक के चयन पर हर्ष रौशन की इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.