गिरडीह, दिसम्बर 28 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के अटका के युवक दीपक कुमार का चयन अग्निवीर में हुआ है। चयन के बाद वह शनिवार को ट्रेनिंग के लिए बेंगलूर रवाना हुआ। रवाना होने के पूर्व बगोदर में उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वह बगोदर थाना क्षेत्र के अटका का रहने वाला है। वैसे उसका पैतृक गांव बगोदर के खेतको है। अग्निवीर में चयन होने पर राजनीतिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। दीपक ने बताया कि वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करता था तथा वहीं पर तैयारी करता था। उन्होंने बताया कि चयन के बाद ट्रेनिंग के लिए बेंगलूर बुलाया गया है और वह वहीं के लिए जा रहा है। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता छोटेलाल यादव ने कहा कि दीपक ...