पिथौरागढ़, जून 3 -- पिथौरागढ़। जीआईसी गौडीहाट में अग्निवीर में चयनित 12 युवाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नूतन कृष्ण पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के 12 पूर्व छात्रों ने अग्निवीर में सफलता हासिल की है। जिसमें दीपक धारियाल,साहिल सिंह,त्रिभुवन बिष्ट,हर्षित जोशी,अनुज बोहरा,हिमांशु ठगुन्ना,लोकेश बोहरा,विजय,सुमित कुमार,जतिन चंद,सूरज लोहिया,राजेंद्र थापा शामिल हैं। चयनित युवाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता हरि दत्त पुजारी,जीवन लाल,रेखा मेहता,निर्मला थरकोटी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...