सहारनपुर, अगस्त 22 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान मुरादाबाद जिले के युवाओं ने जोश और जज्बे के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में दमखम दिखाया। ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसीलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मैदान पर दौड़ लगाते युवाओं में देशसेवा का जज्बा साफ नजर आया। रैली के लिए मुरादाबाद जिले से कुल 1,190 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें 1,060 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित रनिंग में 830 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सुबह से ही अभ्यर्थी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मौका मिलते ही युवाओं ने दौड़ में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने...