आगरा, अप्रैल 6 -- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली निरंतर आगे बढ़ रही है। सोमवार को इस रैली में एटा, इटावा के अभ्यर्थियों ने जनरल ड्यूटी के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 650 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता हासिल की। जिन्हें मंगलवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। भर्ती कार्यालय के अनुसार सोमवार को एटा, इटावा के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। रविवार शाम से ही युवा जुटना शुरू हो गए। देर रात करीब एक बजे स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों को भर्ती स्थल में प्रवेश दिया गया। 850 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रुप के हिसाब से सुबह करीब पांच बजे से रेस शुरू हुई। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने जंप, बैलेंसिंग, बीम आदि प्रक्रियाएं पूरी की। सफल अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इन सभी का मेडिकल मंगलवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.