अग्निवीर भर्ती योजना की कैडेटों को दी जानकारी
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की ओर से 97वीं यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की जानकारी दी गई। गड़वा घाट स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित शिविर में सेना भर्ती कार्यालय के स्टाफ ने कैडेटों को भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक तैयारियों के बारे में बताया। सूबेदार मेजर ने अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी एवं उपयोगी जानकारी दी। कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आशंकाओं का समाधान किया। कहा कि भारतीय सेना का हिस्सा बनना देश के युवाओं के लिए गौरव का विषय है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को सेना में सेवा का अवसर मिल रहा है। कैडेटों को सेना में अधिकारी पद पर भर्ती होने के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों और प्रक्रियाओं के बारे में भी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.