सहारनपुर, सितम्बर 4 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। अग्निवीर टेक्निकल भर्ती के लिए पांचों जनपदों के 790 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 710 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि 80 गैरहाजिर रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में 560 ने रनिंग समेत भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की। शुक्रवार को सुबह से ही स्टेडियम में पांचों जनपदों के अभ्यर्थियों की आवाजाही रही। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने चयन की उम्मीद में पूरी ताकत झोंकी। रनिंग और भर्ती के अन्य चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। वहीं, मानकों पर खरे नहीं उतर सके 150 अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा। भर्ती प्रक्रिया में मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर...