रांची, मई 12 -- रांची, संवाददाता। सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 1 से 15 जून तक आयोजित होगी। परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। परीक्षा का आयोजन एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- UPSC Prelims Admit Card: जारी होने वाले हैं यूपीएससी CSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, जानें 5 बड़े बदलाव, IAS IPS के कितने...