आगरा, अगस्त 20 -- अग्निवीर भर्ती के नाम पर लाखों रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर ठगी और एससी-एसटी ऐक्ट के आरोप में विपक्षी भाइयों के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत किया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी ऐक्ट शिव कुमार ने परिवाद दर्ज कर वादी के बयान के लिए सात सितंबर नियत की है। प्रार्थी सोनू निवासी ग्राम तोड़ी का पुरा थाना बाह ने अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार शेवाल के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि प्रार्थी की 13 नवंबर 22 को भारतीय सेना में अग्निवीर के महार रेजिडेंस सेंटर सागर मध्य प्रदेश में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी उसका अंतिम सूची में चयन नहीं हुआ। उक्त जानकारी विपक्षी को होने पर उसने सेना में अच्छी जान पहचान होने का हवाला दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से तीन लाख 70 हजार...