बरेली, सितम्बर 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जाट रेजीमेंट केंद्र में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 14 और 15 सितंबर को आयोजित भर्ती रैली में बरेली भर्ती कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। भर्ती रैली में हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं) श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर बुलाया गया था। भर्ती कार्यालय के अनुसार अग्निवीर तकनीकी श्रेणी में सोमवार को 1392 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें से 846 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए सफल रहे। मंगलवार को अग...