अग्निवीर बने पूर्व एनसीसी कैडेटों का सम्मान, बढ़ाया उत्साह
गंगापार, जून 30 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल पीजी कॉलेज में 'गौरव सम्मान समारोह-2026' का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में एनसीसी के उन पूर्व कैडेटों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित होकर सफलतापूर्वक सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण किया और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़े। कार्यक्रम में देशभक्ति, गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।समारोह के मुख्य अतिथि 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के कमान अधिकारी कर्नल निशांत बरियार तथा जायसवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने संयुक्त रूप से अग्निवीरों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्नल बरियार ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना विकसित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.