आगरा, अप्रैल 12 -- आर्मी भर्ती कार्यालय द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को मथुरा जनपद की छाता और मांट तहसीलों के युवाओं ने पहुंचकर शारीरिक मापदंड प्रक्रिया में भाग लिया। करीब 800 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिन्हें सोमवार को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया है। एक अप्रैल से शुरू हुई भर्ती रैली लगातार जारी है। रोजाना सैकड़ों युवा पहुंचकर अपनी फिटनेस और क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। एआरओ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मथुरा की दो तहसीलों से करीब एक हजार युवाओं को बुलाया गया था। शनिवार शाम से ही अभ्यर्थी भर्ती स्थल के आसपास जुटने लगे थे। रात दो बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद सुबह करीब पांच बजे युवाओं ने दौड़ लगाई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को आगे की शारीरिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.