अग्निवीर बनने का ठीक से जश्न भी मना नहीं सका युवक, अगले ही दिन मौत, रो पड़ा परिवार और पूरा गांव
नई दिल्ली, जून 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश में हाथरस के थाना क्षेत्र के गांव मोनिया में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। अग्निवीर में चयन होने की खुशी मनाने वाला परिवार अगले ही दिन बेटे की असमय मौत से सदमे में डूब गया। जहां सोमवार को घर में जश्न का माहौल था, वहीं मंगलवार को मातम पसरा नजर आया। युवक अग्निवीर बनने की खुशियां भी ठीक से नहीं मना सका। जानकारी के अनुसार गांव मोनिया निवासी किसान ओमवीर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल का सोमवार को अग्निवीर में चयन हुआ था। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई थी। परिजनों ने मिठाइयां बांटीं और देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। राहुल बचपन से ही देश सेवा का सपना देखता था और उसकी सफलता से परिवार बेहद उत्साहित था। अग्निवीर में चयन के बाद वह बेहद खुश था पर उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.