मथुरा, मार्च 23 -- क्षेत्र के गांव नगला हर्राय निवासी अग्निवीर प्रेम सिंह को नौ माह बाद शहीद का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताया कि प्रेम सिंह वर्ष 2024 में आगरा से अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और राजपूताना राइफल्स की 14वीं बटालियन में तैनात थे। 5 जून को प्रशिक्षण के बाद वह घर आए थे और 19 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल क्षेत्र में तैनात किए गए थे। इसी दौरान बादल फटने की घटना में राहत व बचाव कार्य करते समय तेज पानी की धारा और मलबे की चपेट में आकर वह लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका। नौ माह बाद उन्हें शहीद का दर्जा मिलने पर सेना के जवान गांव नगला हर्राय पहुंचे और उनके माता-पिता भगवान देवी एवं जगदीश को तिरंगा सौंपकर राजकीय सम्मान...