रांची, नवम्बर 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने रविवार को अपने आवास राम भवन में इंडियन आर्मी में अग्निवीर पद के लिए चयनित जवानों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। इस बार प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक युवाओं का अग्निवीर पद के लिए चयन हुआ है। चयनित जवान ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न गांव के निवासी हैं। सभी जवान बर्वे पतरा मैदान में पुलिस बहाली के लिए अभ्यास करते हैं। सम्मानित किए गए जवानों में रोहित कुमार भोगता, पंकज कुमार, गुलाब मुंडा, राजन कुमार, सदमा शुभम बेदिया और विशाल मुंडा शामिल हैं। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला के पूर्व अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, श्यामदेव महतो, रुपेश कुमार, सत्येंद्र कुमार और उमेश आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.