बरेली, सितम्बर 21 -- सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जाट रेजीमेंट केन्द्र में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को शौर्य चक्र विजेता सेवानिवृत्त नायब सूबेदार गंगा सहाय ने झंडी दिखाकर रैली की दौड़ का शुभारंभ किया। रविवार को बरेली भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले शाहजहांपुर के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पद के लिए दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों को सोमवार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा सोमवार को पीलीभीत एवं फर्रुखाबाद जिले के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे।तीन आतंकवादियों को ढेर करने पर मिला था शौर्य चक्ररैली का शुभारंभ करने वाले नायब सूबेदार गंगा सहाय कुमाऊं रेजीमेंट के जांबाज सैनिक रहे हैं। यह भी पढ़ें- दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली मंगलवार से, जूता पहनक...