इटावा औरैया, फरवरी 11 -- जसवंतनगर। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर में चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अपने गांव अधियापुर लौटीं तृप्ति शाक्य का युवा शाक्य संगठन द्वारा स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विवेक शाक्य की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में तृप्ति शाक्य को सम्मानित कर उनके संघर्ष और सफलता की सराहना की। तृप्ति शाक्य ने बेटियों से कहा कि ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ शिक्षा पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। युवा शाक्य संगठन की ओर से सम्मानित करते हुए शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले का चित्र भेंट किया गया। प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि तृप्ति जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर युवा शाक्य संगठन से जुड़े हरेंद्र शाक्य, ...