कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार, एक संवाददाता अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए आयोजित भर्ती रैली में भागलपुर और मुंगेर जिले के करीब 722 युवाओं ने जोश और अनुशासन के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। यह भर्ती रैली भागलपुर के सिरसा गढ़वाल मैदान में चल रही है, जहां युवाओं की भारी भीड़ और सेना के कड़े मानकों के बीच चयन प्रक्रिया संपन्न हो रही है। रैली स्थल पर सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन और कैमरे के उपयोग पर सख्त रोक लगाई गई है। प्रवेश द्वार से लेकर मैदान के अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके। अभ्यर्थियों को केवल आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही मैदान में प्रवेश की अनुमति दी गई। आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) के अधिकारी मदन लाल भट्ट ने जानकारी दी कि भागलपुर और मुंगेर दोनों जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.