आजमगढ़, जून 13 -- लाटघाट (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव में गुरुवार की सुबह अग्निवीर की तैयारी कर रहे दो युवकों की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव के आठ युवक सुबह पांच बजे घर से दौड़ लगाने के लिए निकले थे। इस दौरान करीब तीन किलोमीटर दूर नदी में नहाने चले गए। घटना के दो घंटे बाद नदी में जाल डालकर स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों का शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक राय अपने ननिहाल रौनापार थाना क्षेत्र के महुला में नाना योगेंद्र राय के घर बचपन से रहता था। वह गांव के ही 20 वर्षीय सुधांशु राय के साथ अग्निवीर और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। गांव के अन्य लड़कों के साथ दोनों रोज सुबह दौड़ लगाने के लिए जाते थे। गुरुवार की स...