वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा पहली जुलाई से 12 जुलाई तक होगी। इस बार वाराणसी और गोरखपुर में क्रमश: नौ और सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक लाख आठ हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने एकसाथ दो ट्रेड के लिए आवेदन किया है, उनकी परीक्षा एक ही दिन होगी, ताकि उन्हें अलग-अलग तिथियों पर आना न पड़े। यह भी पढ़ें- UPSC Prelims 2026: यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड संबंधी सूचना अभ्यर...