मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चक्कर मैदान में आयोजित होनेवाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी पूरी हो गई है। 17 से 23 फरवरी तक शारीरिक दक्षता व मेडिकल की जांच प्रक्रिया होगी। इसमें 7040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने चक्कर मैदान में भर्ती रैली की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने नोडल पदाधिकारी अपर सामाहर्ता आपदा को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने तथा भर्ती प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहने को कहा। सिविल सर्जन को मेडिकल टीम गठित कर तैनात करने तथा दवा के साथ डॉक्टर व एंबुलेंस की तैनाती करने को कहा। कार्यपालक अभियंता विद्युत को मार्ग में लूज वायर को ठीक करने तथा बिजली व्यवस्था सुचारू र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.