अग्निवीरों को सम्मानित कर बढ़ाया मान
महोबा, जून 6 -- चरखारी, संवाददाता। सेना के लिए युवाओं को तैयार किया जा रहा है। आठ युवाओं के अग्निवीर में चयनित होने पर विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया। बुंदेलखंड डिफेंस अकेडमी के द्वारा युवाओं को सेना के लिए तैयार किया जा रहा है। चरखारी विधायक डॉ बृजभूषण राजपूत की पहल पर पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर के द्वारा युवाओं को तैयार किया जा रहा है। अग्निवीर अंकुश घोष, शैलेंद्र राजपूत, शिवम प्रजापति,श्रवण कुमार कुशवाहा, संजय यादव, आदर्श यादव, भारतेंदु राजपूत चंदन को विधायक ने सम्मानित किया है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से युवा देश की सेवा में योगदान दे रहे है। कहा कि 15 जून को अग्निवीर में चयनित होने वाले युवाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Army Agniveer : क्या आर्मी में अब 25 की बजाय 80 प्रतिशत अग्निवीर होंगे परमानेंट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.