देहरादून, जनवरी 12 -- फोटो देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित सैन्य ऑडिटोरियम में अग्निवीरों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कॅरियर काउंसलर जेपी भट्टराई ने अग्निवीरों को करियर और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेवा समाप्ति के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों और रोजगार के नए अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वर्ष 2026 में अग्निवीरों का पहला बैच सेवा से निवृत्त होने जा रहा है। इस दौरान एचडीएफसी शौर्य की ओर से ज्योति थापा भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...