देहरादून, जुलाई 21 -- Job Guarantee for Agniveer: सेना में चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए धामी सरकार ने रोजगार का रोडमैप तैयार कर लिया है। 50 से अधिक सेक्टरों में रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। इनमें आपदा प्रबंधन, पर्यटन, होटल उद्योग, सुरक्षा सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, आधारभूत संरचना, कृषि, खेल समेत कई सेवा क्षेत्र शामिल हैं। प्रस्तावित अग्निवीर रोजगार सेल (एआरसी) सिर्फ नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अग्निवीरों के सैन्य अनुभव, कौशल और रुचि के आधार पर उनको बाजार की जरूरतों के मुताबिक तैयार करेगा। सोमवार को प्रेस क्लब में राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि रोजगार सेल सबसे पहले हर अग्निवी...