मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- छपार। क्षेत्र के गांव दत्तियाना में स्थित महर्षि दयानंद स्टेडियम में अग्निवीर जवान रक्षित कुमार निवासी गांव दत्तियाना, दीपांकर व विश्वजीत कुमार, सुकर्म निवासी गण गांव बढीवाला, वंश कुमार निवासी गांव परेई व दीपक कुमार का स्वागत हुआ, जिनकी ट्रेनिंग पूना, बैंगलोर, दिल्ली व जमशेदपुर में हुई है। जवानों के ट्रेनिंग पूर्ण कर घर लौटने पर रविवार को स्टेडियम में कोच व साथी युवाओं के द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए। कोच व सेवानिवृत्त सैनिक सचिन कुमार ने बताया कि दत्तियाना स्टेडियम में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के युवाओं को भर्ती की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। जहां से छह युवाओं का अग्निवीर जवान के रूप में हुआ था, सभी जवानों के ट्रेनिंग पूरी करके घर लौटने पर रविवार को स्वागत ...