मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ जिलों के युवाओं ने फिर अग्निवीर बहाली में परचम लहराया है। चक्कर मैदान स्थित सेना भर्ती बोर्ड ने इस वर्ष हुई अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी किया। भर्ती कार्यालय से अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन (10वां व 8वां) की तीन श्रेणियों में 1231 अभ्यर्थियों का चयन सेना में हुआ है। साथ ही अग्निवीर जीडी में 83, टेक्निकल में 10 और ट्रेड्समैन में 9 अभ्यर्थियों को अतिरिक्त चयन सूची में रखा गया है। यह भी पढ़ें- अग्निवीर: मुजफ्फरपुर भर्ती कार्यालय से 1231 युवा चुने गएभर्ती प्रक्रिया का विवरण सेना ने अंतिम परिणाम अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। श्रेणीवार चयन देखें तो अग्निवीर जीडी में 750, टेक्निकल में 323, ट्रेड्समैन 10वीं पास में 107 और...