मऊ, अक्टूबर 3 -- मऊ। जिले के विभिन्न अंचलों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर क्षेत्र के ऐतिहासिक दशईपोखरा मेले में गुरुवार शाम भगवान श्रीराम ने रावण को अग्निबाण मारकर वध किया, तीर रावण के नाभी में लगते ही पुतला धु-धुकर जलने लगा। रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में बच्चों समेत लोगों की भीड़ जुटी रही। शहर समेट ग्रामीण अंचलों में सत्य एवं अच्छाई की विजय का पर्व विजया दशमी (दशहरा) जिले भर में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर लगे मेले में महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों ने उत्साह के साथ लुफ्त उठवा। वहीं सुरक्षा के लिए अति संवेदनशील मऊ शहर में रावण वध एवं पुतला दहन के मद्देनजर ऐतिहासिक दशई पोखरा पर गुरुवार को सुबह से ही पुलिस कर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैन...