एटा, अक्टूबर 3 -- असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा जैथरा में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर पुतला दहन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे पहुंचे। वहां लगे मेले में चाट-पकौड़ी का लुफ्त उठाया। जरूरी सामान की खरीददारी की। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रही। जैथरा में शुक्रवार को रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण के पुतले में आग लगते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कस्बा, ग्रामीण क्षेत्र से आई भीड़ श्रीराम और रावण के बीच होने वाले युद्ध को देखने के लिए रामलीला मैदान में पहुंची। दोपहर के बाद शाम को राम और रावण के बीच युद्ध शुरू हो गया। युद्ध शुरू होते ही उपस्थित दर्शक भगवान राम के जयकारे लगाने लगे। भगवान राम ने अपना अग्निबाण रावण पर चलाया। अग्निबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.