मऊ, मार्च 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के मोलनापुर मिश्रौली गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लगने से एक परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में ओमप्रकाश तुरहा का आशियाना और उनकी समस्त गृहस्थी नष्ट हो गई। मंगलवार को फतेहपुर मंडाव के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव उर्फ गुड्डू और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामायण यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कपड़े, अनाज, सब्जियां, मसाले और अन्य जरूरी सामग्री के साथ एक साइकिल भी उपलब्ध कराई। पीड़ित ओमप्रकाश तुरहा के पुत्र अंकित तुरहा, जो किशुन चौधरी स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ता है, को कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ की ओर से 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कॉलेज के प्रबंधक हरकेश यादव ने यह भी घोषणा की कि जब तक अंकित उनके विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.