अयोध्या, अप्रैल 25 -- शुजागंज। चौकी क्षेत्र के अब्बुपुर मजरे कैथी गांव में आग से छह परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। विधायक रामचन्द्र यादव ने अब्बुपुर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और अहेतुक सहायता दी। गांव के पीड़ित रामकुमार पुत्र दयाराम, भोला पुत्र दुलमदास, देवीदास पुत्र जगेसर, धीरज पुत्र दयाराम, अर्जुन पुत्र दयाराम के घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। विधायक ने तहसीलदार रुदौली से वार्ता करके पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- विधायक ने अग्निपीड़ितों से की मुलाकात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.