लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- निघासन तहसील के बैरिया गांव में अग्नि पीड़ितों को समाजसेवी पूर्व प्रधान अनवर अली ने राहत किट बांटी। यहां शनिवार को लगी आग में गांव के करीब 24 लोगों के घर जल गए थे। अग्निकांड में लोगों की गृहस्थी सहित नगदी और संपत्ति जलकर खाक हो गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया था। समाजसेवी अनवर अली ने सभी अग्निपीड़ितों को राशन, दाल, नमक, चीनी, तेल, साबुन, बिस्किट आदि वितरित की। इसके अलावा कोटेदार के माध्यम से अग्निपीड़ितों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई। कानूनगो शशिप्रकाश तोमर ने बताया कि शाशन स्तर से मिलने वाली राहत के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...