सुपौल, अप्रैल 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अग्निपीड़ितों को अब 24 घंटे के अंदर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के सचिव ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर अग्निकांड की सूचना मिलने पर सीओ व एसडीएम को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि यदि आग की घटना बड़ी हो तो डीएम को भी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा करनी होगी। अगलगी की स्थिति में जरूरत के अनुसार फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों को भेजने और राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिग्रेड के अधिकारियों के साथ बैठ...