बक्सर, जून 3 -- फोटो डुमरांव।अंचल के कोपवा फागुटोला निवासी अग्निपीडित महिला कलावती देवी को आपदा से सात हजार की सहायता दी गई।बुधवार को प्रभारी सीओ कुमार दिनेश ने चेक प्रदान किया। बता दे कि पिछले 29 अप्रैल की शाम आग लगने से महिला के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित को सहायता राशि दी गई है। प्रभारी सीओ ने बताया कि बर्तन व कपडा मद में और पांच हजार की राशि दी जाएगी। संचिका स्वीकृति के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- अग्नि पीड़ितों को दी गई सहायता राशि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...