पडरौना, जून 8 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा विशुनपुरा बुजुर्ग में अज्ञात कारणों से लगी आग में अवधेश, लक्ष्मण और नंदू की तीन रिहायशी झोपड़ियां तथा उनमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक विवेकानन्द पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की।गुरुवार की देर शाम अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे तीन परिवारों की झोपड़ियां और दैनिक उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक विवेकानन्द पांडेय गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अग्निपीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शीघ्र एवं उचित मुआवज...