अग्निपीड़ित के घर पहुंच राज्य मंत्री ने सौंपी सहायता
फतेहपुर, जून 12 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी शिवकरन निषाद के घर में बीते बुधवार शार्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखी गृहस्थी नगदी राशन कपड़े सब कुछ जलकर राख हो गया था। शुक्रवार शाम क्षेत्रीय विधायक राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने पीड़ित शिवकरन के घर पहुंच कर बर्तन कपड़े राशन आदि सामग्री उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर चंद्रमोहन निषाद, विक्रम निषाद, अमरनाथ निषाद, राजा निषाद धर्मेंद्र सिंह परिहार, अमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.