बेगुसराय, जनवरी 3 -- छौड़ाही। मानवता की मिसाल पेश करते हुए टीम गुलाब ने प्रखंड क्षेत्र के बखड्डा गांव में शुक्रवार को खाद्य पदार्थ से भरा एक-एक कार्टन प्रत्येक अग्निपीड़ित परिवार को मुहैया कराया। मो. गुलाब ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति नये वर्ष के आगमन के उल्लास में डूबा हुआ है लेकिन अग्निपीड़ित परिवार अपने जले हुए आशियाने को देखकर आंसू बहा रहे हैं। इस कड़ाके के ठंड के मौसम में अग्निपीड़ित परिवार के लिए चहुंओर से मदद की जरूरत है। मौके पर पंकज कुमार, संतोष कुमार, मो. दुलारे पिंटू, फिरोज, जसीम आदि थे। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व बखड्डा गांव में लगी भयंकर आग में दर्जनभर परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...