बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। बखड्डा ग्राम में शार्ट सर्किट से लगी अगलगी में अपनी सब कुछ गंवा चुके अग्निपिड़ितों के बीच जनसुराज पार्टी के रवि रौशन कुशवाहा ने अग्निपिड़ितों के बीच पहनने के लिये जरूरी वस्त्र व गर्म कपड़े उपलब्ध कराये। बता दें कि 26 दिसंबर की संध्या बिजली शार्ट सर्किट से बखड्डा में लगी भीषण अगलगी की घटना में मो.जहिर, मो. नूर हसन, मो.साबिर, मो.जिब्राइल, मो.हसरत,मो. हैदर, मो.असगर, मो.रहमत एवं मो.शौकत के घर सहित सभी सामाग्री जलकर नष्ट हो गये थे। इस अग्निकांड में नकदी सहित 50 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलने का अनुमान है। मौके पर मो. फिरोज अहमद, मो.हुसैन मंसुरी, संजय पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.